कैसे बचाएं लड़कियों को ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे बचाएं लड़कियों को ? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शर्मसार हुई इंसानियत

आज सुबह टीवी पर एक खबर फ्लैश हुई .....जिसे देखने के बाद मुझे ऐसा लगा कि इस खबर ने रायपुर को शर्मसार कर दिया....लेकिन मेरा ऐसा मानना कहां तक सही है ये तो मुझे भी नहीं पता...लेकिन खबर ही ऐसी थी कि मैं सिहर उठी ......जब पता चला कि रायपुर के राजातालाब में 12 साल की बच्ची से बलात्कार कर उसे लहुलूहान कर दिया गया..और हर बार की तरह आरोपी फरार हो गया ...बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है ... माता-पिता अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहे हैं औऱ पुलिस हरबार की तरह घटना की तफ्तीश में जुट गई है....यहां पर ये केवल एक घटना थी लोंगो के लिए जो थोड़ी आह के साथ पुरानी हो जायेगी...फिर कोई ये भी जानने की कोशिश नहीं करेगा कि उस बच्ची को इंसाफ मिला भी या नहीं...पर उसकी जिंदगी तो तबाह हो चुकी ..तन के घाव तो एक नएक दिन भर ही जायेंगे पर पुऱूष के प्रति मन की दहशत क्या कभी जायेगी या फिर उसे समाज से दूर करके एक औऱ निराशा में ढ़केल दिया जायेगा पता नहीं....चलिए थोड़ा कानून के झरोखे में भी झांक ले वहां क्या चल रहा है...वहां चलेगी थोड़ी छानबीन और फिर फाइल बंद यही तो होता है तब... जब प्रार्थी गरीब हो.....कानून को तो हर बात का सुबूत चाहिए आपको क्या लगता है इस मामले में भी सुबूत मिल जाने के बाद क्या इंसाफ होता है ....या इस जुर्म की कोई सजा सही वक्त पर किसी को मिली है.....फिर अपराधी भला क्यों डरेगा जुर्म से.....ये सवाल सोचने का है...किसके लिए लड़की के मां-बाप के लिए,कानून के लिए या फिर हम और आप जैसे के लिए जो इस खबर से कांप जाते हैं....शायद इसी डर से माता-पिता लड़की के जन्म पर खुश नही होते....या फिर लड़की को घर की चार दीवारी में कैद रखते हैं ...या फिर जन्म लेने से पहले ही मार देते हैं....आप ही बताएं इस हैवानियत से कैसे बचाएं अपनी बच्चियों को ........