तुझे सलाम...


सृजन , शक्ति, सौंदर्य, लज्जा, भरोसा, इन शब्दों के साथ नारी का सहज और अटूट जुड़ाव है। हालांकि एक शब्द और भी है, जिसे उनके साथ अमूमन जोड़ा जाता है। ये शब्द है अबला.....जो उसे सहानुभूति के योग्य बना देता है। लेकिन मौजूदा दौर में नारी असहज नहीं... और ना ही बेचारगी जाहिर करती है। ऐसे में नारी को अबला ठहराना उसे मानसिक रूप से कमजोर करने की साजिश सरीखा है। नारी शक्ति को सलाम करने के मौके इंटरनेशनल वूमेन डे पर रू-ब-रू होते हैं... अपने क्षेत्र में प्रथम महिला होने का गौरव हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं से---

भारतीय महिलाएं
प्रथम महिला राष्ट्रपति- प्रतिभा सिंह पाटिल
प्रथम महिला प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी
प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष- मीरा कुमार
प्रथम महिला राज्यपाल- सरोजनी नायडू
प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी
प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री- अमृत कौर
प्रथम महिला विधायक- डॉ एस मुथुलक्ष्मी रेड्डी
प्रथम महिला राज्यसभा स्पीकर- सन्नोदेवी
प्रथम महिला जिसे दिल्ली का तख्त मिला- रजिया बेगम
प्रथम महिला जिसे नोबेल पुरस्कार- मदर टेरेसा
प्रथम महिला अशोक चक्र से सम्मानित- कमलेश कुमारी
प्रथम महिला लेनिन पुरस्कार विजेता- अरुणा आसिफ अली
प्रथम महिला सुप्रीम कोर्ट जज- मीरा साहिब फातिमा बीबी
प्रथम महिला हाईकोर्ट जज- लीला सेठ
प्रथम महिला एडवोकेट- डी सोराब जी
प्रथम महिला राजदूत- विजयलक्ष्मी पंडित
प्रथम महिला आईपीएस- किरण बेदी
प्रथम महिला आईएएस- अन्ना जार्ज
प्रथम महिला पायलट(वायु सेना)- हरिता कौर देयोल
प्रथम महिला पायलट(सामान्य)- प्रेमा माथुर
प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री- कल्पना चावला
प्रथम महिला सर्जन- डॉ प्रेमा मुखर्जी
प्रथम महिला (नौका से पूरे विश्व का चक्कर लगाने वाली)- उज्ज्वला पाटिल
प्रथम महिला स्वर्ण पदक विजेता( एशियाई खेल)- कमलजीत संधू
प्रथम महिला ओलंपिक में मेडल विजेता- कर्णम मल्लेश्वरी
प्रथम महिला विश्व एथलेटिक्स में मेडल विजेता- अंजू बॉबी जॉर्ज
प्रथम महिला जो हिमालय पर चढ़ी- बछेंद्री पाल
प्रथम महिला इंग्लिश चैनल पार करने वाली- आरती साहा
प्रथम महिला उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली- प्रीति सेनगुप्ता
प्रथम महिला अंटार्कटिका पहुंचने वाली- मेहर मूसा
प्रथम महिला भारतीय ध्वज लहराने वाली- मैडम भीकाजी कामा
प्रथम महिला एक्ट्रेस- देविका रानी
प्रथम महिला मिस अर्थ- निकोल फारिया

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें